{"_id":"59528c904f1c1bad588b474d","slug":"31498582160-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश का मलबा घर में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश का मलबा घर में घुसा
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार रात को हुई बारिश का मलबा एक घर में घुस गया। घर के भीतर सो रहे लोगों ने पानी की आवाज सुनने के बाद बाहर आकर अपनी जान बचाई।
ब्लॉक मुख्यालय में निवासरत मधुसूदन खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे क्षेत्र में भारी बारिश हुई। बारिश के पानी के साथ मलबा घर में घुस गया। इससे पहले तेज आवाज आने पर परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर आ गए। घर की नीचे मंजिल के कमरों में इतना मिट्टी-पानी घुस गया कि मंगलवार को दिनभर मलबा हटाते रहे। उधर, सिल्ल गांव के प्रधान जीत सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण गांव के गोविंदा और अमरू की छान टूट गई, जिससे उनके सम्मुख पशुओं को रखने की दिक्कत हो गई है। बताया गया कि क्षेत्र में हुई भारी बारिश से बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर भी कई जगहों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया।