फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ज्वालापुर की रहने वाली थी मॉडल कृतिका

ज्वालापुर की रहने वाली थी मॉडल कृतिका

Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
ज्वालापुर की रहने वाली थी मॉडल कृतिका

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मुंबई के अंधेरी वेस्ट के भैरवनाथ अपार्टमेंट में मॉडल कृतिका चौधरी की संदिग्ध मौत की खबर मिलते ही सोमवार देर रात मां मंजू चौधरी और भाई दीपक चौधरी रवाना हो गए। ज्वालापुर के रमा विहार (गांव सीतापुर) में उनके घर में नाते रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है।


मृतक मॉडल कृतिका चौधरी की बुआ की बेटी प्रिया चौधरी ने अमर उजाला को बताया कि सोमवार देर रात मुंबई पुलिस ने संपर्क किया था। तब तक परिजनों को पता नहीं था कि कृतिका अब इस दुनिया में नहीं रही। बताया कि करीब ग्यारह बजे बुआ, भाई और रिश्तेदार मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। जब टीवी चैनलों पर कृतिका की मौत की खबर दिखाई जाने लगी तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया कि पेशे से ट्रैवल्स व्यवसायी सुरेश चौधरी बेटी की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन



घर में सोमवार से ही टीवी नहीं चलाया गया है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। प्रिया चौधरी ने बताया कि प्रिया अपने भाई दीपक से बड़ी है और उनका परिवार करीब 22 साल तक पीठ बाजार ज्वालापुर में रहा। अब उन्होंने सीतापुर में अपना मकान बना लिया था। बताया कि कृतिका को शुरू से ही मॉडलिग का शौक रहा था। यही शौक उसे मुंबई खींच ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृतिका की असल जिंदगी भी संघर्षों से भरी रही
कुणाल दरगन
हरिद्वार।
27 बर्षीय मॉडल रही कृतिका चौधरी उर्फ ज्योति ने करीब आठ साह पहले कुंभनगरी से मायानगरी की तरफ कदम बढ़ाया था। वह अपने शादीशुदा जीवन में असफल ही रही थी। एक साल बाद ही उसके दांपत्य जीवन में पड़ी दरार का नतीजा तलाक के तौर पर सामने आया था। मुंबई में मुकाम को तरसती रही कृतिका ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म रज्जो में अभिनय किया था और क्राइम बेस्ट धारावाहिक सावधान इंडिया व परिचय में भी वह नजर आई थी। परिजनों के विरोध के बाद भी कृतिका ने मॉडलिंग में जाने का निर्णय लिया। करीब आठ साल पहले मुंबई पहुंची कृतिका ने पांव जमाने के लिए हाथ पांव पटकना शुरू किया था। इस बीच उसने दिल्ली के राज त्रिवेदी से शादी कर ली थी। उनका यह रिश्ता भी महज एक साल ही टिक पाया। वह मुंबई में ही डटी रही। वह अपने परिजन को यह बताती रही कि ईवेंट से जुड़ा कार्य कर रही है।

पिछले माह आई थी घर
संघर्षरत मॉडल कृतिका चौधरी उर्फ ज्योति मई में अपने घर आई थी। तब वो गुमसुम सी थी। बकौल प्रिया चौधरी कृतिका और हम सब ऋषिकेश, चीला घूमने गए थे। पर वो कुछ खामोश सी थी। पूछने पर भी कुछ नहीं बोली थी। बस यही कहा था कि मुंबई में उसका ठीक चल रहा है। अब ईवेंट से जुड़े काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed