फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   300 families forced to drink contaminated water

दूषित पानी पीने को मजबूर 300 परिवार

Sun, 11 Aug 2019 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
300 families forced to drink contaminated water
साहिया क्षेत्र में बरसात के मौसम इन दिनों नलों से कुछ इस तरह हो रही दूषित पानी की सप्लाई। - फोटो : VIKAS NAGAR
बरसात के मौसम में साहिया क्षेत्र के करीब आठ गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसके कारण करीब 300 परिवार दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। घरों में नल खोलते ही मिट्टी युक्त पानी निकलने लगता है। जिसे पीने से लोगों को बीमारी का डर सता रहा है। लोगों को पानी को उबाल और छान कर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिन पेयजल लाइनों के माध्यम से घरों में पानी की आपूर्ति होती है। वे लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में बरसात शुरू होते ही घरों में भी मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण ज्ञान सिंह राय, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि का कहना है कि उक्त लाइनों को जल निगम ने बिछाया हुआ है। जिन्हें अब ग्राम पंचायतों को हैंड ओवर कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल भी वर्तमान में समाप्त हो चुका है। जिस कारण पेयजल लाइनों का रखरखाव नहीं हो पा रहा है। कहा कि दूषित पानी पीने से लोगों को डायरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। बीते एक सप्ताह से क्षेत्र के गांव में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता एसके बर्नवाल ने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लिखित प्रस्ताव मिलने के बाद ही लाइनों की मरम्मत संभव हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हो रही दूषित पानी की सप्लाई
क्षेत्र के अलसी, साहिया, पाटन, कनबुआ, सकनी, उत्पाल्टा, बुआरखेड़ा और साहिया छानी गांव में इन दिनों दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed