फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 cm long cylinder out of the woman's abdomen..

रेप पीड़िता के पेट से ऑपरेशन के बाद निकला बेलन

Sun, 01 Jan 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 01 Jan 2017 04:30 PM IST
सार

  •  दरिंदगी के छह दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं 
  • पुलिस ने एसटीएच जाकर दर्ज किया पीड़िता का बयान 

विज्ञापन
30 cm long cylinder out of the woman's abdomen..
operation

विस्तार

जजफार्म में कमरे के बाहर सो रही नेपाली महिला से दरिंदगी का मामला शुक्रवार को घटना के पांच दिन बाद सामने आया था। दरिंदे ने महिला के रेक्टम में बेलन डाल दिया था जिसे ऑपरेशन से निकाला गया। लापरवाही की हद यह थी इसका खुलासा पांचवें दिन हुआ और न तो अस्पताल वालों ने और न ही महिला के पति पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना दी।

विज्ञापन


छह दिन पहले महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि पति या कोई एनजीओ रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। हालांकि पुलिस ने पति को भी शक के दायरे में लिया है और एसटीएच में शुक्रवार की रात पीड़िता का बयान लिया।  
विज्ञापन


इस बीच सीओ लोकजीत सिंह के निर्देश पर कोतवाल आरएस मेहता महिला पुलिस के साथ पीड़िता का बयान लेने शुक्रवार की रात एसटीएच के सर्जरी वार्ड में पहुंचे। महिला पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया। पीड़िता ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह अपने साथ दरिंदगी करने वाले को नहीं पहचान पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद इस मामले में पति की भूमिका संदिग्ध बताई है। उनका कहना है कि पीड़िता का पति भी जांच के दायरे में है। पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के सोने के स्थान का फासला बहुत कम था। जब महिला के साथ दरिंदगी हुई तो पति ने महिला के चीखने की आवाज क्यों नहीं सुनी। पुलिस ने बताया कि पति की महिला से दूसरी शादी है।

तत्काल पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना : लोहनी

30 cm long cylinder out of the woman's abdomen..
rape - फोटो : Demo

महिला दरिंदगी की घटना की जानकारी मिलने पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी एसटीएच पहुंची। उन्होंने पीड़िता का बयान लिया। लोहनी ने अस्पताल के एमएस एके पांडेय से सवाल किया कि आपरेशन में महिला के पेट से बेलन निकलने के बाद पुलिस को तत्काल सूचना क्यों नहीं दी गई। 

एमएस महिला आयोग की उपाध्यक्ष लोहनी के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने डॉक्टरों से यह भी पूछा कि अभी तक महिला को बेलन क्यों नहीं दिखाया गया। आयोग की उपाध्यक्ष ने एमएस से पीड़िता का इलाज सही से करने के निर्देश दिए।  कहा कि वह पांच दिन बाद फिर से पीड़िता की हालत जानने के लिए आएंगी। इस मामले में उन्होंने एसएसपी से भी रिपोर्ट मांगी है। 

पति -पत्नी के बीच होता था झगड़ा 
पीड़ित महिला की पड़ोसी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच रोज झगड़ा होता था। पति पुताई का काम करता है और पत्नी लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करती है। घटना के दिन किसी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी उनको नहीं है। सुबह पेट दर्द की शिकायत पर वह पति के साथ महिला को अस्पताल ले गई थी। 

आयोग का बोर्ड लगवाएं एमएस 
महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी का कहना है कि उन्होंने एसटीएच के एमएस एके पांडे से अस्पताल परिसर में महिला आयोग का बोर्ड लगाने का अनुरोध किया है। बोर्ड पर उनका मोबाइल नंबर अंकित होगा ताकि कोई पीड़ित महिला अपनी फरियाद तत्काल उन्हें कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed