फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 additional buses for New Delhi, Haldwani, Bareilly

नईदिल्ली, हल्द्वानी, बरेली रूट के लिए 30 अतिरिक्त बसों का संचालन

Fri, 21 Oct 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
30 additional buses for New Delhi, Haldwani, Bareilly
वैसे तो दिवाली के लिए दो दिन का वक्त बचा हुआ है, लेकिन आईएसबीटी, पर्वतीय डिपो के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की डिपो में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। आईएसबीटी में शुक्रवार को नई दिल्ली के साथ ही बरेली, हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

यात्रियों की भारी भीड़ के चलते सीटों को लेकर किल्लत खड़ी हो गई। परिवहन निगम अफसरों के आदेश पर 30 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई और उन्हें देहरादून से नई दिल्ली और देहरादून से हल्द्वानी, बरेली के लिए संचालित किया गया, तब जाकर भीड़ को नियंत्रित किया जा सका। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की भीड़ के चलते नई दिल्ली, हल्द्वानी, बरेली के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार को भी भारी भीड़ की संभावना है, ऐसे में अतिरिक्त बसों की व्यवस्था पहले से ही कर ली गई है।
विज्ञापन

आईएसबीटी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की के सहायक महाप्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए कार्यशाला में खड़ी ज्यादातर बसों की मरम्मत के साथ ही डिपो में भेज दिया गया है। गाड़ियों के संचालन में दिक्कत न हो इसके लिए चालकों-परिचालकों के अवकाशों पर भी रोक लगा दी गई। सभी सहायक महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि वे सुबह ही अपने-अपने डिपो में पहुंच जाएं और सुनिश्चित करें कि बसों का संचालन समय पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed