फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27210 Gram Panchayat members elected unopposed in the state

Dehradun News: प्रदेश में 27210 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 16 Nov 2025 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
27210 Gram Panchayat members elected unopposed in the state
प्रदेश में 27210 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन

10 ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 27210 ग्राम पंचायत सदस्य, 10 ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों के कई पदों पर नामांकन न होने से यह पद खाली रह गए थे, जिससे कोरम पूरा न होने से आधी से अधिक ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो पाया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से खाली रह गए इन पदों पर उपचुनाव कराया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन, नाम निर्देशन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 27210 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 20 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्यों के मात्र 316, ग्राम प्रधान के चार एवं जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए उपचुनाव होगा

----
अमर उजाला की खबर पर आयोग की मोहर
देहरादून। अमर उजाला ने 11 नवंबर को ग्राम पंचायत सदस्यों के अधिकतर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की खबर प्रकाशित की थी, बताया गया था कि 25000 से ज्यादा पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो सकता है। अब आयोग ने भी अमर उजाला की खबर पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed