फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 corrupt officer arrested in one year.

भ्रष्टाचार पर जनता का वार: एक साल में 27 रिश्वतखोर गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 30 Jun 2016 03:00 AM IST
सार

  • भ्रष्टाचार पर जागरूक जनता कर रही चोट
  • भ्रष्टाचार को लेकर शिकायतों में हुआ इजाफा

विज्ञापन
27 corrupt officer arrested in one year.
भ्रष्टाचार पर जनता की जागरूकता पड़ रही भारी

विस्तार

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार एक साल में 27 सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। इससे पहले यह आंकड़ा सालाना नौ से 10 के बीच रहता था। रिश्वतखोरी के साथ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी अधिकारियों पर कानूनी फंदा कसा है। यह आंकड़े बताते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता अब पहले से ज्यादा जागरूक हो गई है। 

विज्ञापन


राज्य बनने के बाद से सरकारी तंत्र के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस ब्यूरो सक्रिय है, लेकिन जनता के बीच इस एजेंसी को लेकर हमेशा विश्वास की कमी रही। तभी तो हर साल गिनी चुनी शिकायतों को छोड़कर विजिलेंस की भूमिका को प्रभावी नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन


पिछले साल जून माह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती की बात कही तो विजिलेंस स्तर से जनमानस में पैठ बनाने के प्रयास शुरू हुए।

जनता की जागरूकता अब कर रही असर

27 corrupt officer arrested in one year.
घूस - फोटो : demo pic

सरकारी आफिसों के बाहर बोर्ड आदि लगाने के साथ हेल्प लाइन नंबर, फेसबुक और दूसरे प्रचार माध्यमों का सहारा लिया गया। इसके परिणाम अब नजर आने लगे हैं। इसी कड़ी में विजिलेंस के दो सब सेक्टर खोलने की तैयारी भी की गई है। विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि निसंदेह जनता में जागरूकता आई है। यही वजह है कि रिश्वतखोर लगातार पकडे़ जा रहे हैं। विजिलेंस हर शिकायत को बेहद गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।

यहां कर सकते हैं शिकायत
सरकारी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 18001806666 के अलावा मोबाइल 9456592300 पर की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed