{"_id":"67fec06bdb52db02050daa96","slug":"25-lakhs-cheated-from-an-old-man-dehradun-news-c-5-1-drn1013-665620-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर बुजुर्ग से 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सेक्सटॉर्शन में फंसाकर बुजुर्ग से 25 लाख ठगे
विज्ञापन
देहरादून साइबर थाने में बुजुर्ग के साथ सेक्सटॉर्शन के बाद 25 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। घटना 28 मार्च की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के मुताबिक 28 मार्च 2025 को उनके पास अनजान नंबर से सुबह करीब 11 बजे विडियो कॉल आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल किया। इसमें एक महिला बात कर रही थी। पीड़ित के मुताबिक वह दौरान महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। उसने स्क्रीन रिकॉर्ड कर विडियो बना लिया। इसके बाद वह इस विडियो को उनके परिवार और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगी। उसने विडियो सार्वजनिक न करने के लिए उनसे लाखों रुपये की मांग की थी।
उन्होंने 28 मार्च को महिला के खाते में 2,83,500 रुपये डाले थे। इसके बाद भी उन्होंने अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए थे। वे अब तक महिला के खाते में 25.45 लाख रुपये भेज चुके हैं। 15 अप्रैल को महिला ने 10 लाख रुपये की फिर से मांग की थी। इस पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।