फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 flights including Delhi-Mumbai approved in summer schedule 2024 from Dehradun Airport this Year

Dehradun Airport: समर शेड्यूल में दिल्ली-मुंबई समेत 25 फ्लाइटों को मंजूरी, इन शहरों के लिए मिलेगी सीधी उड़ान

Thu, 28 Mar 2024 08:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Mar 2024 08:50 PM IST
सार

Dehradun News: प्रदेश में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और यात्रा सीजन में इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
25 flights including Delhi-Mumbai approved in summer schedule 2024 from Dehradun Airport this Year
फ्लाइट - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 25 फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। शेड्यूल लागू होते ही सभी फ्लाइटों के समय में भी कुछ बदलाव आ जाएगा। समर शेड्यूल 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और यात्रा सीजन में इसका लाभ मिलेगा। अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई है। जिस कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस कारण विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ आदि के लिए दो या उससे अधिक फ्लाइटें मौजूद हैं। रीजनल कनेक्टिविटी के तहत पिथौरागढ़, पंतनगर और अमृतसर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में जांच के बाद सात नामांकन खारिज, अब मैदान में 56 उम्मीदवार

नए शेड्यूल में इन शहरों के लिए है सीधी फ्लाइटें

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक के फ्लाइट शेड्यूल में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, अमृतसर, जयपुर, पिथौरागढ़, पुणे, हैदराबाद, पंतनगर, लखनऊ, प्रयागराज, बंगलूरू, हिसार के लिए फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंडिगो की कुल 18, विस्तरा की दो, एलायंस एयर की चार और फ्लाईबिग की एक फ्लाइट शामिल है।

पिछली बार मिली थी 26 फ्लाइटों को मंजूरी

पिछले समर शेड्यूल में 26 फ्लाइटों को मंजूरी मिली थी। जिसमें अकाशा और गो फर्स्ट की फ्लाइट भी शामिल थी। अकाशा ने शेड्यूल के बावजूद अपनी फ्लाइट शुरू नही की थी। इस बार किसी नई एयरलाइंस का शेड्यूल में नाम नहीं है। इंडिगो अभी भी सबसे अधिक फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी बनी हुई है।

25 flights including Delhi-Mumbai approved in summer schedule 2024 from Dehradun Airport this Year

देहरादून के लिए जारी समर शेड्यूल सूची

क्रंम संख्या एयरलाइंस आगमन प्रस्ताथान शहर इस दिन आएगी
1 इंडिगो 7:25 8:00 सुबह दिल्ली सप्ताह में सभी दिन
2 इंडिगो 8:00 8:30 अहमदाबाद सभी दिन
3 इंडिगो 9:10 9:45 अहमदाबाद सिर्फ बुधवार
4 इंडिगो 9:40 10:10 दिल्ली सभी दिन
5 एलायंस एयर 10:00 10:25 पंतनगर सोम, बुध, शुक्र, रवि
6 इंडिगो 10:35 10:55 जयपुर  सभी दिन
7 फ्लाईबिग 3:55 10:50 पिथौरागढ सभी दिन
8 इंडिगो 11:05 11:45 मुंबई सभी दिन
9 इंडिगो 11:25 12:00 हैदराबाद सभी दिन
10 इंडिगो 11:25 12:05 हैदराबाद सिर्फ शनिवार
11 एलाायंस एयर 1:20 1:45 अमृतसर सोम, बुध, शुक्र, रवि
12 इंडिगो 1:40 2:00 लखनऊ बुध छोड़ सभी दिन
13 इंडिगो 1:50 2:15 प्रयागराज सभी दिन
14 विस्तारा 2:20 2:55   मुंबई सभी दिन
15 विस्तारा 2:15  3:20 दिल्ली सभी दिन
16 इंडिगो 3:50 4:20 लखनऊ सभी दिन
17 इंडिगो 4:10  4:45 दिल्ली सभी दिन
18 इंडिगो 5:05  5:50 पुणे सभी दिन
19 इंडिगो 5:35 8:05 बंगलूरू सभी दिन
20 इंडिगो  5:35 6:10 मुंबई सभी दिन
21 इंडिगो 5:45 8:25 दिल्ली सभी दिन
22 एलायंस एयर 6:05 6:30 हिसार सोम, बुध, शुक्र, रवि
23 एलायंस एयर 6:05 6:30 दिल्ली सोम, मंगल, बृह, शुक्र, शनि
24 इंडिगो 6:55 7:15  जयपुर सभी दिन
25 इंडिगो 7:30 8:05   दिल्ली सभी दिन


नोट : तीसरे स्थान पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल तीन अप्रैल से 23 अक्टूबर तक के लिए है। 10 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल छह अप्रैल से 26 अक्टूबर तक का है। 12 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक का है। बाकि सभी फ्लाइटों का शेड्यूल 31 मार्च से 26 अक्टूबर तक का है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed