खतरे में गुजरेंगे अगले 24 घंटे, मौसम विभाग ने जारी किया सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लिए आने वाले 24 घंटे खतरे में गुजरेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर गढ़वाल में बेहद तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग का मनना है कि गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गढ़वाल क्षेत्र के ज्यादातर इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार गढ़वाल के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून सामान्य बना हुआ है।
गढ़वाल के कुछ इलाकों को छोड़कर अन्य स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। कुमाऊं के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे।
राजधानी दून समेत अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। बीते 24 घंटों में हल्द्वानी, बनबसा समेत कुमाऊं के कुछ स्थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है।