फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   23rd Corps Dehradun won bridge competition

23वीं वाहिनी देहरादून ने जीती ब्रिज प्रतियोगिता

Sun, 15 Sep 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
23rd Corps Dehradun won bridge competition
आईटीबीपी की ओर से आयोजित बर्मा ब्रिज प्रतियोगिता की विजेता 23वीं वाहिनी की टीम।
देहरादून। 23वीं वाहनी आईटीबीपी की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रथम उत्तरी फ्रंटियर बर्मा ब्रिज प्रतियोगिता में 23वीं वाहिनी देहरादून प्रथम स्थान पर रही। 19वीं वाहिनी हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में आईटीबीपी की 10 वाहनियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तरी फ्रंटियर देहरादून मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जवानों को आपदा के लिए हमेशा तैयार रखना है। उन्होंने कहा कि 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में बादल फटने की घटना हुई थी। जहां ट्रूूप के साथ नदी-नालों को सामान के साथ पार किया जाना था। वहां पर कोई भी ब्रिज न होने के कारण जवानों को रस्सों के जरिए ब्रिज तैयार कर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उपमहानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय ईश्वर सिंह दुहन, उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून अपर्णा सिंह, उपमहानिरीक्षक 23वीं वाहिनी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed