{"_id":"684c746158a64ff34708fa15","slug":"238-lakh-rupees-withdrawn-from-account-by-porting-sim-card-of-stolen-mobile-dehradun-news-c-5-1-drn1031-715087-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चोरी हुए मोबाइल का सिम पोर्ट करा खाते से निकाले 2.38 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चोरी हुए मोबाइल का सिम पोर्ट करा खाते से निकाले 2.38 लाख रुपये
विज्ञापन
I
IIपुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, बताया जा रहा है इस तरह का पहला मामला
I
I
I
Iशक्ति विहार माजरा के रहने वाले प्रदीप सिंह के चोरी हुए मोबाइल का सिम कार्ड पोर्ट करा उनके खाते से 2.83 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। प्रदीप सिंह की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह से सिम पोर्ट करा साइबर ठगी का यह पहला मामला है। पुलिस जांच कर रही है।
I
I
I
Iएसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रदीप सिंह का गत 26 मई को फोन खो गया था। इसकी उन्होंने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद वह अपने सिम को दोबारा जारी कराने के लिए एयरटेल स्टोर पहुंचे। वहां पता चला कि उनके नाम पर जो सिम था वह जियो कंपनी में पोर्ट हो गया है। जियो कंपनी के ऑफिस से पता चला कि अभिषेक नाम के व्यक्ति ने यह सिम जारी कराया है। उनका यह मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक था। उन्होंने गत दो जून को खाते का स्टेटमेंट पता किया तो मालूम हुआ कि खाते में अब एक भी रुपया नहीं बचा।
I
I
I
Iपता चला कि यह रकम अभिषेक नाम के व्यक्ति ने निकाली है। यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई है। एसएचओ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जियो कंपनी के ऑफिस में भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इतने कम समय में किस तरह यह सिम पोर्ट करा लिया। इस संबंध में सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखकर विवेचना की जा रही है।I