फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   233 elderly and 64 disabled people exercised their franchise in Vikas Nagar.

Dehradun News: विकासनगर में 233 बुजुर्ग और 64 दिव्यांगजनों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Sat, 06 Apr 2024 02:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
233 elderly and 64 disabled people exercised their franchise in Vikas Nagar.
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विकासनगर, चकराता और सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों से पोस्टल बैलेट से मतदान कराया गया। कुल 233 बुजुर्ग और 64 दिव्यांगजनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विकासनगर और सहसपुर विधानसभा में सात अप्रैल तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन


एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन 66 मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मताधिकार कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए छह अलग-अलग टीमें गठित की गईं थी। घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराई गई। 65 लोगों ने मतदान का प्रयोग किया। इसमें से 23 दिव्यांग मतदाता रहे। उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की ओर से यह सुविधा प्रदान की जाती है, जो मतदाता सात अप्रैल तक मतदान करने से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए फिर से 13-15 अप्रैल के बीच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो मतदान अधिकारी और एक पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
विज्ञापन




तहसीलदार कालसी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि चकराता विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन 48 मतदाताओं के मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 46 ने मतदान किया। इनमें नौ दिव्यांग शामिल रहे। मतदान के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। सहसपुर विधानसभा की एआरओ स्मृता परमार ने बताया कि पहले दिन 127 मतदाताओं के मतदान का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 122 मतदाताओं ने मतदान कर प्रयोग किया। जिसमें 32 दिव्यांग मतदाता शामिल रहे। मतदान के लिए 10 टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed