फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   23 kg Nirvana laddu dedicated to Lord Parshvanath

भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किया 23 किलो का निर्वाण लड्डू

Thu, 08 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
23 kg Nirvana laddu dedicated to Lord Parshvanath
गांधी रोड ‌स्थित जैन धर्मशाला के परिसर में 25वें मुनि 108 सौरव सागर महाराज के रजत पुष्प वर्षायोग के ?
मुनि 108 सौरभ सागर महाराज के 25वें रजत पुष्प वर्षायोग के तहत जैन समाज की ओर से भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को 23 किलो का निर्वाण लड्डू समर्पित किया। महिलाओं ने भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित संदीप जैन ने विधि विधान से मंगल क्रियाएं संपन्न कीं। इसके बाद मुनि 108 सौरभ सागर महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ नेकी हर सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना होती है। उन्होंने संघर्षों में भी क्षमा को स्वीकार किया था।
विज्ञापन

उधर भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर जैन मिलन पारस की ओर से भगवान का जलाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की गई। बुधवार को झंडा बाजार में जैन मिलन पारस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सबसे पहले सुबह साढ़े छह बजे भगवान का जलाभिषेक किया। जिसके बाद शांतिधारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के मंत्री नितिन जैन ने बताया कि झंडा बाजार पर भगवान पार्श्वनाथ मूलनायक के रूप में विराजमान हैं। यहां लड्डू समर्पित किए जाने का विशेष महत्व है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीर सचिन जैन, कोषाध्यक्ष वीर व वीरेश जैन, अंकित जैन, विवेक जैन, अनुभव जैन, राजीव जैन, विपिन जैन, आर्यन जैन, समक्ष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed