फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   22 research papers of AIIMS researcher published on Corona

कोरोना पर एम्स के शोधार्थी के 22 शोधपत्र हुए प्रकाशित

Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
22 research papers of AIIMS researcher published on Corona
11 एम्स के निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी को शोध पुस्तक भेंट करते छात्र रोहिताश व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के शोधार्थी रोहिताश यादव के कोराना संक्रमण पर आधारित 22 शोधपत्र विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जनरल्स में प्रकाशित हुए है। शोध पत्रों में कोरोना संक्रमण से संबंधित कंप्यूटर एडेड ड्रग डिजाइन और कंप्यूटीशनल बॉयोलॉजी विषय शामिल है। एम्स के प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने रोहिताश को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एम्स के फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र हांडू ने प्रभारी निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जरनल्स में प्रकाशित शोधार्थी रोहिताश यादव शोधपत्रों पर आधारित पुस्तक भेंट की।
विज्ञापन

फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र हांडू ने बताया कि जनरल्स में रोहिताश और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के संयुक्त शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इनमें पीजीआई चंडीगढ़, आईआईटी दिल्ली, रुड़की, सीडीआरआई लखनऊ आदि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान के शोधार्थी शामिल हैं। रोहिताश यादव ने अपने शोध कार्य को फार्माकोलॉजी विभाग के फैकल्टी सदस्य डॉ. पुनीत धमीजा की देखरेख में किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषर्यों पर हुआ शोध
वर्ष 2021 में प्रकाशित शोध पत्रों में कोरोना संक्रमण की संरचना, विभिन्न ड्रग टारगेट्स, कोविड वैक्सीन एवं ड्रग डेवलेपमेंट, जिनोमिक वेरिएशन एवु म्यूटेशंस, ड्रग स्क्रीनिंग, मौलिक्यूलर डॉकिंग, सिम्युलेशंस आदि विषयों से विषय शामिल हैं। शोध कार्य एम्स के फार्माकोलॉजी विभाग एवं एसवाईबीएस की मोलेक्युल्स ऑफ लाइफ वर्चुअल रिसर्च लैब की ओर से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कोलेबॉरेशन में किए गए है। इसमें वैज्ञानिकों की ओर से 150 से ज्यादा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों में हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed