फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand News: 22 buses of Kaushambi will run today

Unlock 5.0 in Uttarakhand : आज से कौशांबी के लिए चलेंगी 22 बसें

Wed, 30 Sep 2020 10:59 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 30 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand News: 22 buses of Kaushambi will run today
- फोटो : File Photo

बुधवार से देहरादून आईएसबीटी से अंतर्राज्यीय बसों का संचालन शुरू हो गया है। प्रथम चरण में देहरादून से दिल्ली के लिए गाजियाबाद के कौशांबी तक 22 बसें तैयार कर ली गई हैं। सुबह 5.30 बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों को भेजने का समय तय किया जाएगा। वहीं, कोरोना से बचाव को तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।

विज्ञापन


आईएसबीटी स्टेशन प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि बसों का समय और किराया पूर्व की भांति रहेगा। टिकट मशीनों में पुरानी दरें सेट करा दी गई हैं। मंगलवार को बसों में सैनिटाइजेशन कर लिया गया। ड्राइवर और कंडक्टरों को यात्रियों से तय दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार कराने को कहा गया है। उन्हें सैनिटाइजर व फेस शील्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एंट्री गेट पर होगी यात्रियों की जांच

आईएसबीटी आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए एंट्री गेट पर टीम तैनात रहेगी। यह टीम यात्रियों के शारीरिक तापमान और अन्य लक्षणों की जांच करेगी। स्वस्थ होने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर पुलिस व प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी के लिए चलेंगी दो बसें

देहरादून से हल्द्वानी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार से देहरादून आईएसबीटी से हल्द्वानी के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें सुबह 9 बजे व रात 9 बजे रवाना होंगी। प्रबंधन के अनुसार यात्रियों की संख्या बढ़ने पर टनकपुर के लिए भी बस का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed