{"_id":"5cb78d75bdec220c2c2a2ac9","slug":"21555533173-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: गोरखाली समाज ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: गोरखाली समाज ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
Thu, 18 Apr 2019 09:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखाली सुधार सभा की ओर से 81वां स्थापना दिवस मानेकशॉ भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर संस्था की ओर से बुजुर्गों, महिलाओं व मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सावित्री हमाल ने गोरखाली सभा के कार्यों एवं उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति के लिए अधिक से अधिक लोगों का शिक्षित होना जरूरी है। संस्था अध्यक्ष पद्म सिंह थापा ने कहा कि गोरखाली सुधार सभा की स्थापना 81 वर्ष पूर्व 17 अप्रैल 1928 में की गई थी। तब से सभा समाजहित में कार्य कर रही है। यह गोरखाली समाज की सबसे पुरानी संस्था है। संस्था की ओर से असहाय जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता, मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
समारोह के दौरान गुरॉस सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर स्थापना दिवस स्मारिका व विशेषांक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री गोपाल क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, निशांत थापा, शमशेर थापा, कैप्टन आरएस थापा, एके मुखिया, पीएस कार्की, गोविंद, नरेंद्र सिंह कार्की, जितेंद्र खत्री, सुरेंद्र थापा, सरिता भट्ट आदि मौजूद थे। संचालन प्रद्युम गुरुंग एवं प्रभा शाह ने किया।
विज्ञापन
इन बुजुर्गों, वीर नारियों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान सूबेदार डीबी लिंबु, माया देवी शाही, बीएस घले, किताब सिंह राई, दयाराम जोशी के अलावा वीरनारियों गीता मल्ल, नंदा गुरुंग, विनीता सावन, विष्णु माया को सम्मानित किया गया।
इन मेधावियों का किया सम्मान
अंजुम थापा, सृष्टि गुरुंग, विनस थापा, मेघा राना, नित्या थापा, सिद्धार्थ थापा, सृष्टि थापा, विशाखा थापा, सोनाली गुरुंग, आकृति खत्री, कशिश राई, सिया जोशी, युवराज थापा, सुदीप गुरुंग, मानवी गुरुंग, शिखा थापा, रिद्धी शर्मा, सिमरन शाही, राहुल कार्की, सोनाली शर्मा, संशिता थापा, अनुषा बुराथोकी, उर्वशी वोहरा, अक्षय क्षेत्री, अभिलाषा गुरुंग, संस्कार थापा, हर्ष क्षेत्री, मैथिली राना, शीतल खत्री आदि मेधावियों को सम्मानित किया गया।