फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बूथ पर शुरू होते ही जवाब दे गईं 77 वीवीपैट मशीन

बूथ पर शुरू होते ही जवाब दे गईं 77 वीवीपैट मशीन

Fri, 12 Apr 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
बूथ पर शुरू होते ही जवाब दे गईं 77 वीवीपैट मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिले में मतदान के दौरान 99 वीवीपैट जवाब दे गईं। वहीं ईवीएम की 34 बैलेट यूनिट और 39 कंट्रोल यूनिट भी खराबी के कारण बदलनी पड़ीं।
दरअसल बृहस्पतिवार को कुल 1797 मतदान केंद्रों के लिए कुल 442 वीवीपैट, 418 बैलेट और 406 कंट्रोल यूनिट को आरक्षित रखा गया था। इनमें से एक-एक सेट सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और सहायक रिटर्निंग अफसरों के पास रखी गई थीं। जैसे ही सुबह छद्म मतदान (मॉक पोल) शुरू हुआ तो कंट्रोल रूम की घंटियां बजनी शुरू हो गईं। कई बूथों से ईवीएम और वीवीपैट खराब होने की सूचना पहुंचने लगीं। अधिकारियों के आदेशों के बाद सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों ने उन्हें दूसरी मशीनें उपलब्ध कराईं। मॉक पोल के दौरान 77 वीवीपैट खराब होने की सूचना मिली। इसके अलावा सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बाद जिले के कुल 22 बूथों से ईवीएम के कंट्रोल यूनिट और बैलेट मशीनों के खराब होने की सूचना मिली। अधिकारियों के आदेश पर इन मशीनों को बदल दिया गया।
मशीनों में खराबी से देरी से शुरू हुआ मतदान
मॉक पोल सुबह छह बजे से सात बजे तक किया गया। लिहाजा जिन स्थानों पर शुरुआत में ही मशीनें खराब हुईं वहां पर मॉक पोल की प्रक्रिया ही देरी से समाप्त हुई। इसके बाद वास्तविक मतदान भी देरी से शुरू हो सका। यदि औसत समय की बात करें तो जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे ही सभी मतदान केंद्रों पर वास्तविक पोलिंग शुरू हो पाई। इस लिहाज से 77 बूथों में देरी के कारण ही मतदान का समय आधा घंटा खिसक गया।
विज्ञापन

ईवीएम लेने कंट्रोल रूम दौड़े अधिकारी
ईवीएम और वीवीपैट का एक-एक सेट सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और सहायक रिटर्निंग अफसरों के पास मौजूद था। शुरुआत में अधिकारियों ने तत्काल ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करा दी। इसके बाद रिजर्व मशीनें लेने के लिए कंट्रोल रूम की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed