{"_id":"5c8ab69fbdec2213ee5d39f3","slug":"21552594591-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों के लिए आयकर विभाग का एक्शन प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों के लिए आयकर विभाग का एक्शन प्लान तैयार
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। लोकसभा चुनाव में काले धन के प्रयोग को रोकने के लिए आयकर विभाग ने भी कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को ओएनजीसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों ने अपने एक्शन प्लान की जानकारी दी। इसके लिए विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। शुक्रवार से इस प्लान पर काम शुरू हो जाएगा। पूरे अभियान के लिए संयुक्त निदेशक (जांच) लियाकत अली नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
ओएनजीसी के एएमएन घोष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में संयुक्त निदेशक लियाकत अली ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी काला धन के प्रवाह रोकने को कमांडों की तरह काम करेंगे। इसके लिए क्रॉस रोड स्थित निदेशालय (जांच) में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट, क्विक रिस्पांस टीम आदि का गठन भी कर लिया गया है। इन टीमों का जोर पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्येक छोटी से छोटी गड़बड़ी रोकने पर रहेगा। इनका काम सूचनाएं एकत्रित करने से लेकर अवैध धन की जब्ती और अभियान में तीव्रता लाना रहेगा। अपर राज्य चुनाव अधिकारी मनमोहन मनाली ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, केंद्रीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर आयकर विभाग की भूमिका अहम मानी गई है। प्रत्याशी की चुनाव प्रचार में खर्च सीमा 70 लाख रुपये तय की गई है। इसकी पल-पल निगरानी की जाएगी। कार्यशाला में आयकर विभाग के उप निदेशक एसएन टक्हर, राजेश कुमार, सहायक निदेशक प्रांचल सिंह, आबिद अली, शशि प्रभा सक्सेना, अरनब सरकार, डीके आर्य, आईटीओ दीक्षित कृष्ण मूर्ति, अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
एक-एक पैसे पर आयकर की नजर
देहरादून। आयकर विभाग ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार में एक-एक पैसे पर उनकी नजर रहेगी। ऐसे में प्रत्याशी ज्यादा नगदी का प्रवाह नहीं कर पाएंगे। इससे वोटों की खरीद फरोख्त पर भी अंकुश लगेगा। संयुक्त निदेशक खर्च निगरानी समिति के नोडल अफसर हैं, जबकि सभी जिलों में उप व सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी को कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि इसके लिए दस सब सेक्टर टीमों का गठन किया है। हरिद्वार और रुड़की में एक टीम होगी। इस टीम का नेतृत्व उप निदेशक एसएन टकहर करेंगे। जबकि, उप निदेशक राजेश कुमार के हाथों में टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों की कमान रहेगी। देहरादून व ऋषिकेश में कालेधन का प्रवाह रोकने की जिम्मेदारी एडीआईटी प्रांजल सिंह को दी गई है। उत्तरकाशी और यमुनोत्री में एडीआईटी आबिद अली, पौड़ी और कोटद्वार में एडीआईटी शशि प्रभा सक्सेना, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में अरनब सरकार को बतौर टीम का लीडर तैनात किया है। साथ ही ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और चंपावत में एडीआईटी डीके आर्य टीम का नेतृत्व करेंगे।
हवाई अड्डे व हैलीपैड पर तैनात रहेगी एयर इंटेलीजेंस यूनिट
नोडल अधिकारी लियाकत अली ने बताया कि हवाई अड्डे और हैलीपैड पर नगदी का अत्यधिक प्रयोग व प्रवाह रोकने के लिए एयर इंटेलीजेंस यूनिट गठित की है। यह टीम 24 घंटे इन स्थानों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा पांच क्विक रिस्पांस टीमें भी बनाई गई हैं। वे अभियान पर कंट्रोल रूम देहरादून से नजर रखेंगे।
यहां करें शिकायत
टोल फ्री नंबर- 18001804154 और 18001804227
व्हाट्सएप नंबर-9368141302