{"_id":"5c880e04bdec22144d7e04e2","slug":"21552420356-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खर्च की निगरानी के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खर्च की निगरानी के तरीके बताए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता ने उड़नदस्तों तथा स्थैतिक निगरानी टीमों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली, जिसमें चुनावी खर्च की निगरानी के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य कोषाधिकारी नरेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तार से बताया कि कैसे प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों के चुनावी खर्च की निगरानी की जाए। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबद्ध उप कोषाधिकारी चकराता राजीव गुप्ता, भरत सिंह सहायक लेखाकार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन