फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं तय हो सकी भवन कर वसूली की तिथि

नहीं तय हो सकी भवन कर वसूली की तिथि

Fri, 18 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
नहीं तय हो सकी भवन कर वसूली की तिथि
नहीं तय हो सकी भवन कर वसूली की तिथि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम प्रशासन की ओर से भवन कर वसूली के लिए पुराने 60 वार्डों में कैंप लगाए जाने की तिथि अभी तक तय नहीं हो सकी है। जिससे लोग परेशान हैं। जबकि पहले तय हुआ था कि जनवरी के पहले सप्ताह में वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को 31 जनवरी तक निगम में जाकर भवन कर जमा कराना होगा।
नगर निगम चुनाव के बाद पुराने 60 वार्डों में भवन कर की नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल ढाई महीने का समय ही बचा है। इस वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक करीब 10 करोड़ रुपये ही भवन कर वसूला जा चुका है। ऐसे में ढाई महीने में 15 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना बड़ी चुनौती होगी। दिसंबर में तत्कालीन नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने जनवरी के पहले सप्ताह में पुराने 60 वार्डों में कैंप लगाने के निर्देश कर अनुभाग के अधिकारियों को दिए थे। लेकिन 15 जनवरी तक कैंप की तिथि तय नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम निवासी शिवा का कहना है कि हमने पार्षदों से वार्डों में कैंप लगाने की मांग की थी, जिस पर उन्होंने बताया कि जनवरी में कैंप लगेगा। ऐसे में अगले 15 दिनों में अगर खुद जाकर निगम में भवन कर जमा नहीं कराएंगे तो हम 20 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं उठा पाएंगे। पटेलनगर निवासी अरुण सिंह का कहना है कि अगर कैंप लग जाते तो निगम को अब तक काफी भवन कर मिल चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
अभी वार्डों में भवन कर को लेकर कैंप की तिथि तय नहीं हो पाई है। जल्द ही बैठक कर इसकी तिथि घोषित की जाएगी।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed