फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिविर में 200 ने कराई स्वास्थ्य जांच

शिविर में 200 ने कराई स्वास्थ्य जांच

Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
शिविर में 200 ने कराई स्वास्थ्य जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के 352वें प्रकाश पर्व के अवसर पर यूनाइटेड सिख फेडरेशन की ओर से आयोजित शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित शिविर में मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उपयोगी परामर्श दिए।
रविवार को रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और यूनाइटेड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने डॉ. अक्षय भारद्वाज के नेतृत्व में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उपयोगी परामर्श दिए। शिविर में लोगों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच भी मुफ्त की गई। साथ ही दर्द से जूझ रहे मरीजों की फिजियोथैरेपी भी की गई।
विज्ञापन

डॉ. अक्षय भारद्वाज ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जाड़ों के मौसम में सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। साथ ही हृदय रोगियों, सांस के रोगियों और गठिया व अन्य हड्डी संबंधी रोगियों की परेशानियों में भी इजाफा होता है। इसलिए ठंड के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शिविर में मैक्स अस्पताल के गुरुशेर सिंह, भावना, गीता, फेडरेशन के हरिंदर सिंह अमन, भूपिंदर सिंह, गुराशिष सिंह, कार्तिक चांदना, सिमरन चड्ढा, सुरजीत सिंह, जोत सिंह बिष्ट, नरेश बंसल अदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed