फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ

Tue, 25 Dec 2018 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी के आईटी पार्क के पास जंगल में शिकारियों द्वारा लगाए जाल में सोमवार शाम एक भारी भरकम तेंदुआ फंस गया। तेंदुए की दहाड़ सुनकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीमों ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाला और मालसी रेस्क्यू सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टराें की टीम तेंदुए का इलाज कर रही है।
राजधानी के आईटी पार्क के पास जंगल में शिकारियों के द्वारा लगाए गए जाल में सोमवार शाम एक बड़ा तेंदुआ फंस गया। बताया गया कि जाल में फंसे तेंदुए की दहाड़ सुनकर शिकारी मौके से भाग गए। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने तेंदुए के जाल में फंसे होने की सूचना वन विभाग के अफसराें को दी। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी केपी वर्मा की अगुवाई में वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और जाल में फंसे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तेंदुए को मालसी रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टराें की टीम उसका इलाज कर रही है। रेस्क्यू टीम में रेंजर सुभाष वर्मा, रेंजर मोहन सिंह रावत, रवि जोशी, उमाशंकर, विजय कुमार व अरशद आलम समेत कई अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान का कहना है कि हिरण आदि छोटे जीवों को पकड़ने के लिए जाल लगाया गया था, लेकिन उसमें तेंदुआ फंस गया। जाल लगाने के मामले में तमाम पहलुओं का ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। जाल लगाने वाले शिकारियों को चिह्नित कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed