{"_id":"5c1fbe7dbdec2256a631271c","slug":"21545584253-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ अभियान के तहत मनेरा स्टेडियम में भटवाड़ी ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने किया। युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी ने सभी निर्णायकों व अन्य अधिकारियों को निष्पक्ष रहने के साथ ही खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। पहले दिन अंडर-14 की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में शशांक डिमरी व बालिका वर्ग में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आयुष तथा बालिका वर्ग में पल्लवी ने जीत दर्ज की। लंबीकूद के बालक वर्ग में रोहित बिष्ट, बालिका वर्ग में सिमरन ने बाजी मारी। बालिका वर्ग की खोखो प्रतियोगिता में बौंगा की टीम प्रथम, मुस्टिकसौड़ ने द्वितीय तथा सौरा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अजीत गुसाईं, महावीर चौहान, जितेंद्र वर्मा, भूरेलाल, सुरेश भंडारी, वीर सिंह राणा, शूरवीर सिंह मार्तोलिया, हकीमुद्दीन, उत्तर नेगी, जयेंद्र राणा, गीता भारती, दिनेश राणा, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र राणा, गिरीश असवाल आदि मौजूद रहे।