फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली कनेक्शन लेने को जागरूक करेगा सौभाग्य रथ

बिजली कनेक्शन लेने को जागरूक करेगा सौभाग्य रथ

Tue, 18 Dec 2018 09:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन लेने को जागरूक करेगा सौभाग्य रथ
नई टिहरी। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के प्रचार-प्रसार के लिए टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने यहां कलक्ट्रेट परिसर से सौभाग्य रथ रवाना किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं है, उन्हें सौभाग्य योजना के तहत बिजली प्रदान कर उनके घर रोशन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक योजना के तहत जिले में करीब दस हजार लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में टिहरी विधायक ने ऊर्जा निगम के सौभाग्य रथ को रवाना किया। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत पूरे प्रदेश में वंचितों को बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। टिहरी जिले में भी अभी तक जो लोग बिजली से वंचित है, उन्हें सौभाग्य रथ के माध्यम से जागरूक कर बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता डीसी खाती ने बताया कि जिले में जो भी लोग अभी तक बिजली कनेक्शन से वंचित हैं, उन लोगों के घरों तक बिजली पहुुंचाने के लिए जागरूकता रथ चलाए जा रहे हैं। इस मौके पर डीएम सोनिका, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दीपक पाल आर्य, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, विनोद रतूड़ी और उदय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सौभाग्य रथ को दिखाई हरी झंडी
जखोली। भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना सौभाग्य के तहत सौभाग्य रथ जनपद भ्रमण के लिए रवाना हुआ। जखोली में बाल आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि इस रथ का उद्देश्य विद्युत सुविधा से वंचित परिवारों को विद्युतीकरण से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed