फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड ने मिजोरम को पारी और 67 रनों से हराया

उतराखंड ने मिजोरम को पारी और 67 रनों से हराया

Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड ने मिजोरम को पारी और 67 रनों से हराया
उत्तराखंड ने मिजोरम को पारी और 67 रनों से हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में रविवार का दिन टीम उत्तराखंड के लिए काफी अच्छा साबित हुआ। एक तरफ तीसरे दिन पहले उत्तराखंड की अंडर-23 टीम ने मिजोरम को पारी और 67 रनों से हराया। दूसरी ओर सीनियर महिला वन डे लीग में उत्तराखंड की बेटियों ने बिहार की टीम को पहले 75 रनों पर ऑलआउट किया, फिर दो विकेट पर 77 रन बनाकर मैच आसानी से आठ से जीत लिया।
दून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में कर्नल सी के नायडू ट्राफी में तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। जिसमें शनिवार को अविजित रहे बल्लेबाज गौरव सिंह 10 और सुमित ने आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक मिजोरम ने एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे। रविवार को तीसरे दिन मिजोरम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उत्तराखंड के हिमांशु बिष्ट और प्रदीप चमोली की गेंदबाजी के आगे मिजोरम की टीम ने घुटने टेक दिए। मिजोरम ने अपने सात विकेट 93 रनों पर ही गवां दिए। उत्तराखंड की ओर से हिमांशु ने पांच और प्रदीप ने तीन विकेट चटकाए। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज परवेज ने 42 रन और ए कुमार ने 20 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर आठवेें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर स्कोर को 142 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर ए कुमार आउट हो गए। उनके आउट होते ही टीम की पारी 169 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

उधर, कटक के रेवेंशॉव यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में खेले गए सीनियर महिला वन डे मैच में उत्तराखंड का सामना बिहार से हुआ। बिहार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी बिहार की टीम केवल 75 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए एन फात्मा ने 37 और अमीषा ने सर्वाधिक 16 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। उत्तराखंड की गेंदबाज मधवाल ने तीन, आर राय ने दो और रेखा, अंकिता व राधा ने एक-एक विकेट चटकाए। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। ओपनर बल्लेबाज मधवाल 25 और मेधा ने 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद प्रीती भंडारी ने नाबाद 14 रन और कंचन ने नाबाद 8 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed