{"_id":"5c02ec67bdec2241ae4f586a","slug":"21543695463-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाले दांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाले दांत
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को एक मरीज के पेट से नकली दांतों की बत्तीसी (डेंचर) निकाल कर जान बचाई है। खाना खाने के दौरान यह बत्तीसी मरीज के पेट में चली गई थी।
उत्तरकाशी निवासी गोविंद सिंह (35) बीते शुक्रवार को इस अजीबोगरीब स्थिति के शिकार हुए। परिजन गोविंद को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि बत्तीसी खाने की नली में फंसी हुई है। इसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिकरवार ने बताया कि ऑपरेशन बहुत चुनौतीपूर्ण था। हालांकि दो घंटे तक दूरबीन से ऑपरेशन कर पेट से डेंचर सफलतापूर्वक बाहर निकाल ली गई। ऑपरेशन करने वाली टीम में ईएनटी के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सिकरवार के साथ डॉ. अतुल सिंह, डॉ. शिवानी नौटियाल, डॉ. अकांशा सैनी, सिस्टर कुसुम और एल्विना आदि शामिल रहे। सफल ऑपरेशन पर दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन थपलियाल और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बधाई दी है।