{"_id":"5bf1b611bdec2269602c620f","slug":"21542567441-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटों के दंगल में लोकतंत्र बना रईस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटों के दंगल में लोकतंत्र बना रईस
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ये चुनाव का ‘दंगल’ था। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने जोश व जज्बे के साथ रिकार्ड तोड़ मतदान कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इससे लोकतंत्र के चेहरे पर ‘रईस’ के भाव छा गए। नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने रिकार्ड तोड़ मताधिकार का प्रयोग किया। निकाय चुनाव में रिकार्ड तोड़ मतदान ने प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों की धड़कन बढ़ा दी है। वहीं, रिकार्ड तोड़ मतदान ने लोकतंत्र के पर्व में उत्साह भर दिया है।
रविवार सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर जुटने लगे थे। वैसे तो मतदान का समय सुबह आठ बजे से था, लेकिन मतदान को उतावले लोग सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। दिन में तापमान के साथ मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। सुबह मतदान की रफ्तारी धीमी रही, लेकिन दस बजे के बाद जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, वैसे-वैसे मतदान ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, कलियर व लंढौरा में दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इसके बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और प्रतिशत 50 के करीब पहुंच गया। जैसे-जैसे शाम होती रही मतदाताओं में मतदान करने के लिए जोश भी बढ़ता गया। जिन बूथों पर दो बजे तक मतदाताओं की हल्की भीड़ नजर आ रही थी उन पर दो बजे के बाद लाइनेें लगनी शुरू हो गई। इस बीच भगवानपुर, मंगलौर, झबरेड़ा, लक्सर, कलियर व लंढौरा में मतदान प्रतिशत में उतार-चढ़ाव नजर आता रहा। रात करीब नौ बजे तक अंतिम परिणाम आए तो लंढौरा में रिकार्ड तोड़ 87.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि झबरेड़ा में 85.57 प्रतिशत, लक्सर में 79.33 प्रतिशत, भगवानपुर में 84 प्रतिशत, कलियर में 85.05 और मंगलौर 78 प्रतिशत मतदान हुआ।
दिनभर ऐसे बढ़ा मतदान का फीसद
मंगलौर-
सुबह आठ से दस बजे तक 14.70 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक 33.06 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 48 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 73 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 78
कुल वोटर 38903
------------------------
लक्सर-
सुबह आठ से दस बजे तक 18.55 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक 34.08 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 51.67 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 68.06 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 76.71 प्रतिशत
कुल वोटर 18745
------------------------
भगवानपुर-
सुबह आठ से दस बजे तक 13 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक- 27 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 54 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 69 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 84 प्रतिशत
कुल वोटर 12062
-----------------------
झबरेड़ा-
सुबह आठ से दस बजे तक 17 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक 33 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 52 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 72 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 85.57 प्रतिशत
कुल वोटर 8992
----------------------
लंढौरा-
सुबह आठ से दस बजे तक 17 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक 32 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 58 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 80 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 87.76 प्रतिशत
कुल वोटर 12065
----------------------
पिरान कलियर-
सुबह आठ से दस बजे तक 17.96 प्रतिशत
दस बजे से 12 बजे तक 35.91 प्रतिशत
12 बजे से दो बजे तक 55.25 प्रतिशत
दो बजे से चार बजे तक 70.50 प्रतिशत
चार बजे से अंत तक 85.05 प्रतिशत
कुल वोटर 12871