फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून से ज्यादा ऋषिकेश में खर्च कर रहे प्रत्याशी

दून से ज्यादा ऋषिकेश में खर्च कर रहे प्रत्याशी

Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
दून से ज्यादा ऋषिकेश में खर्च कर रहे प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम देहरादून में 100 वार्ड और ऋषिकेश में केवल 40 वार्ड हैं, लेकिन खर्च के मामले में ऋषिकेश के मेयर प्रत्याशी दून के प्रत्याशियों की तुलना में अधिक खर्च कर रहे हैं। दून में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने 30 अक्तूबर तक जहां सर्वाधिक 28,850 रुपये खर्च किए हैं। वहीं ऋषिकेश में निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ रहीं वीना दीप शर्मा 68,882 रुपये खर्च कर चुकी हैं।
निकाय चुनाव में 30 अक्तूबर तक हुए खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों ने मुख्य कोषाधिकारी के पास जमा कराया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून नगर निगम में खर्च के मामले में सुनील उनियाल गामा के बाद आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी रजनी रावत का नंबर आता है। उन्होंने 23500 रुपये खर्च किए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता हैं, उन्होंने 21,230 रुपये खर्च किए हैं। इसके सापेक्ष ऋषिकेश नगर निगम में वीना के बाद दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण हैं, उन्होंने 30 अक्तूबर तक प्रचार में 37300 रुपये खर्च किया है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी अनिता ममगाईं तीसरे नंबर पर हैं, वे 15200 रुपये खर्च कर चुकी हैं।
विज्ञापन

मेयर से ज्यादा पार्षद ने किया खर्च
देहरादून नगर निगम में वार्ड 35 श्रीदेव सुमन नगर से भाजपा प्रत्याशी वीना बिष्ट ने 30 अक्तूबर तक के प्रचार में सर्वाधिक 29314 रुपये खर्च किए हैं। जो सर्वाधिक खर्च करने वाले भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा (28850) से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च में कंजूसी बरत रहे अग्रवाल
कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने 30 अक्तूबर तक प्रचार में सिर्फ 17000 रुपये खर्च किए हैं। सर्वाधिक खर्च करने वाले प्रत्याशियों में उनका नंबर पांचवां है। बहरहाल अग्रवाल चुनाव में कंजूसी बरत रहे हैं या फिर उनका चुनाव प्रबंधन इतना शानदार है कि वे कम खर्च कर प्रभावी प्रचार कर रहे हैं।


मेयर प्रत्याशियों का पहले चरण का खर्च
सुनील उनियाल गामा 28850
रजनी रावत 23500
जगमोहन मेंदीरत्ता 21230
विजय कुमार बौड़ाई 19100
दिनेश अग्रवाल 17000
अभय जोशी 16300
सरदार खान 16150
विभूति 14910
विजय जंगवान 13734
अंजना वालिया 9000
रामसुख 7710
(धनराशि रुपये में)
----
इन पार्षद प्रत्याशियों ने किया सर्वाधिक खर्च
सचिन गुप्ता 27700
सुमित्रा ध्यानी 23957
मीना रावत 22216
सीमा जोशी 21638
नंदनी शर्मा 19080
अरविंद चौधरी 16952
संगीता 16880
रमेश काला 16800
आयुष गुप्ता 16420
देवेंद्र सती 15474
(धनराशि रुपये में)
--
दून में सबसे कम खर्च करने वाले पार्षद प्रत्याशी
अनूप कुमार 2200
संतोष जोशी 2200
सुधीर थापा 2200
सुनीता शुक्ला 2200
देवकी बिष्ट 2200
(धनराशि रुपये में)
-------
दून में 102 प्रत्याशियों ने नहीं जमा कराया खर्च का ब्योरा
नगर निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में 102 प्रत्याशियों ने अभी तक 30 अक्तूबर तक के खर्च का ब्योरा जमा नहीं कराया है। वहीं, ऋषिकेश नगर निगम में 94, नगर पालिका परिषद डोईवाला में आठ, नगर पालिका परिषद मसूरी से 41, नगर पालिका परिषद विकासनगर से 35 प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा जमा नहीं कराया है। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर तीन प्रत्याशियों का 30 अक्तूबर तक का खर्च का विवरण जमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed