फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईएमए में रक्तदान शिविर आज

आईएमए में रक्तदान शिविर आज

Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आईएमए में रक्तदान शिविर आज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आईएमए ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया जा सकता है। श्री सत्य साईं सेवा समिति और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। आईएमए ब्लड बैंक की टीम रक्त एकत्र करने के साथ ही लोगों को सुरक्षित रक्तदान के संबंध में जानकारी भी देगी।
श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से पिछले कई वर्षों की तरह आज भी आईएमए ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार हांडा ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के जरिये हम किसी को जीवनदान दे सकते हैं। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। लोगों की रक्त जरूरतों को केवल रक्तदान के जरिये ही पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी कमल साहू ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कमजोरी या परेशानी नहीं होती है। तीन माह के अंदर सभी तत्वों की पूर्ति हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed