{"_id":"5b9d5607867a557ed04917f4","slug":"21537037831-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेपे टाटिस सी के शक में दोबारा लिए ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेपे टाटिस सी के शक में दोबारा लिए ब्लड सैंपल
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को प्रहलादपुर गांव पहुंचकर हेपेटाइटिस सी की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए ग्रामीणों के वायरल की लोड के लिए दोबारा रक्त के नमूने लिए।
खानपुर क्षेत्र के प्रह्लादपुर पंचायत में लगभग एक माह पहले दो दर्जन ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। तत्कालीन सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग टीम ने प्रहलादपुर गांव पहुंचकर 350 संदिग्ध ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिये थे। लेकिन इस मामले में 15 दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए लोगों की जानकारी नहीं दे रहा था। इससे प्रहलादपुर गांव के ग्रामीणों में रोष था। और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के जरिए मामले को मुख्यमंत्री के दरबार में ले जाने की बात कही थी। स्वास्थ्य विभाग शनिवार को जागा और विभाग की टीम ने प्रहलादपुर पंचायत में पहुंचकर हेपेटाइटिस सी में पाजीटिव पाये गये ग्रामीणों के वायरल लोड के लिए दोबारा रक्त के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं ।
प्रह्लादपुर पंचायत में 65 ग्रामीणों को हेपेटाइटिस सी पुष्टि हुई है। इन 65 ग्रामीणों की वायरल लोड के लिए दोबारा से रक्त के नमूने स्वास्थ्य विभाग की टीम ले रही है।
विज्ञापन
-डॉ. विनीत कुमार, प्रभारी सीएचसी खानपुर