{"_id":"5b3fd33b4f1c1bba248b4e5f","slug":"21530909499-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पतालों में दलाली के खिलाफ छात्रां ने सी एमओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पतालों में दलाली के खिलाफ छात्रां ने सी एमओ को घेरा
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजधानी के कई निजी अस्पताल संचालकों से जुड़े लोगों द्वारा दून अस्पताल में दलाली कराए जाने के खिलाफ सामाजिक संगठनों के साथ ही अब छात्रों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को घेरा।
छात्रों का आरोप है कि शहर के कई निजी अस्पताल संचालकों के इशारे पर कुछ लोग दून अस्पताल के मरीजों व तीमारदारों को झांसा देकर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में ले जा रहे हैं। इन अस्पतालों के दलाल मरीजों व तीमारदारों को दून अस्पताल से बेहतर और अच्छा इलाज मिलने का झांसा देते हैं। हालांकि ऐसे निजी अस्पतालों में मरीजों से ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। छात्रों का कहना था कि ऐसे ही एक प्रकरण को लेकर पिछले दिनों दून अस्पताल में दलालों व तीमारदाराें के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान छात्रों ने सीएमओ डॉ. एस के गुप्ता के साथ वार्ता भी की। वार्ता में क्लीनिकल इस्टाब्लिशमेंट एक्ट को कड़ाई से लागू करने की मांग रखी। वहीं छात्रों ने निजी अस्पतालों के दलालों पर अंकुश नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. एस के गुप्ता ने इस तरह के कार्यों में लिप्त निजी अस्पतालों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है। सीएमओ का घेराव करने वाले छात्रों में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस गोयल, सौरभ नौटियाल, सूरज रावत, कुलदीप कुमार अतुल धीमान, अनिकेत, सूरज तिवारी, अनिल मेहरा, अतुल भट्ट आदि छात्र शामिल रहे।