{"_id":"5b11afad4f1c1bda6e8b5c0e","slug":"21527885741-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से चरमराई राजधानी की बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से चरमराई राजधानी की बिजली व्यवस्था
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से चरमराई राजधानी की बिजली व्यवस्था
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम आंधी से कई जगह विद्युत तार टूटने और कई जगह जंफर उड़ गए। जिससे कई इलाकोें में बिजली गुल हो गई। विद्युत निगम के अफसरों के आदेश पर अभियंता और कर्मचारी टूटे तारों और जंफर को जोड़ने में जुट गए। कई जगह तो जल्द आपूर्ति बहाल कर दी गई जबकि कई स्थानों पर काफी समय लग गया।
झाझरा में एक मकान की छत से टीन उड़कर हाईटेंशन लाइन पर गिर गई, जिससे तार टूट गए और पोल गिर गया। इसके अलावा ईसी रोड, आईटीबीपी के पास समेत शहर के कई इलाकों में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आंधी से झाझरा, क्लेमेंटटाउन, कोलागढ़ सेक्टर, कारगी, डेहराखास, टीएचडीसी कॉलोनी, नारायण विहार, विद्या विहार, ईसी रेाड, वसंत विहार, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, रामपुर, जोगीवाला, बद्रीपुर, डालनवाला, घंटाघर, करनपुर रोड, इंदिरा नगर, ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा के आदेश पर अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं की अगुवाई में कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ज्यादातर इलाकाें में आपूर्ति को बहाल दिया। मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि आंधी के दौरान दो दर्जन से अधिक स्थानों पर तार टूटने की घटनाएं हुईं हैं। देर रात तक अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंताआें की मौजूदगी में मरम्मत का कार्य जारी था।