{"_id":"5b0db5764f1c1b8c6e8b54ac","slug":"21527625078-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन रेट के आधार पर इनकम टैक्स बोर्ड ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन रेट के आधार पर इनकम टैक्स बोर्ड ने जीता मैच
Updated Wed, 30 May 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रेंजर्स मैदान में चल जा रही 36वीं ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को बारिश के चलते सीएयू व देना बैंक दिल्ली के बीच मैच रद हो गया। वहीं, तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए एक अन्य मुकाबले में इनकम टैक्स बोर्ड दिल्ली ने बेहतर रन रेट के आधार पर बीकानेर राजस्थान की टीम को 65 रन से पराजित किया।
पहला मैच सीएयू और देना बैंक दिल्ली के मैच के दौरान बारिश शुरू होने के चलते मैच को रोक दिया गया। जिस समय मैच रोका गया, उस समय देना बैंक की टीम ने बगैर विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए थे। इससे पहले सीएयू की टीम ने निर्धारित 43 ओवर में 258 रन बनाकर आउट हो गई। सीएयू के लिए करनवीर ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। वहीं, कुणाल चंदेला ने 46, शुभम पुंडीर ने 33 और नीरज सैनी ने 34 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
उधर, तनुष क्रिकेट एकेडमी में हुए इनकम टैक्स बोर्ड और बीकानेर राजस्थान के बीच हुए मैच में भी बारिश हुई। इनकम टैक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। राहुल यादव ने 65, पुनीत बिष्ट ने 64, जयंत यादव 57, जीवनजोत सिंह ने 53 ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। बीकानेर के दिनेश चौधरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीकानेर की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 98 रन ही बना पाई थी कि बरसात शुरू हो गई। अंपायरों ने वीजेडी (वीरू जयदेवन नियम) के आधार पर इनकम टैक्स की टीम को रन औसत के आधार पर विजेता घोषित किया। वहीं, लगातार दो मैचों में हार के चलते बीकानेर की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।