{"_id":"5ad266a94f1c1b84028b48cd","slug":"21523738281-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उत्सव’ में प्रस्तुतियों से बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उत्सव’ में प्रस्तुतियों से बांधा समा
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायो मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 15 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को उत्सव-2018 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। बीएससी हार्टिकल्चर के टोकी सिरम को वर्ष 2017-18 का सर्वश्रेष्ठ छात्र चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक इ. जीडीएस वार्ने, अध्यक्ष पुष्पा वार्ने ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, राजस्थान, गढ़वाल और कुमाऊं आदि के लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। बेड़ू पाको बारों मासा..., सो जा जरा..., चैता की चैत्वाल... जैसे गीतों पर दी गई प्रस्तुति को काफी सराहा गया। एग्रीकल्चर के छात्रों ने भी प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ. रश्मि डींगरा ने कॉलेज की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्सव-2018 कार्यक्रम के तहत चार से 13 अप्रैल तक विभिन्न खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उपनिदेशक इ. डीके गुप्ता, डॉ. मो. असलम, डॉ. नेहा सैनी, डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. नेहा कपूर, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. सीमा नैनवाल आदि मौजूद रहे।