{"_id":"5abd4cc04f1c1bd7618b46fc","slug":"21522355392-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मृत्युंजय मिश्रा को अपर स्थानिक पद से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मृत्युंजय मिश्रा को अपर स्थानिक पद से हटाया
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
शासन ने डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त के पद से हटा दिया है। इसके साथ ही आदेश जारी किए गए हैं कि वह अपने मूल विभाग में तुरंत ज्वाइन करें। माना जा रहा है कि मृत्युंजय मिश्रा को अपर स्थानिक आयुक्त से हटाने के पीछे उनकी उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव वापसी की तैयारी है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
अपर सचिव चंद्रेश कुमार ने आदेश जारी किया है कि डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा तो तत्काल उनके पद से हटाया जाता है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने मूल विभाग में ज्वाइन करेंगे। चूंकि मिश्रा की अपर स्थानिक आयुक्त बनने से पहले अंतिम तैनाती उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बतौर कुलसचिव थी। इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें वहां से हटाने के बाद दोबारा आयुर्वेद विवि में भेजने की तैयारी है। हालांकि इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। उधर, आयुर्वेद विवि में वर्तमान प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश अधाना की तैनाती पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी तैनाती नियमविरुद्ध हुई है।