{"_id":"5abd4cb34f1c1bb4618b4619","slug":"21522355379-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई महावीर जंयती, निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई महावीर जंयती, निकाली शोभायात्रा
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
भगवान महावीर जंयती के अवसर जैन समाज की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जियो और जीने दो, सत्य और अहिंसा जैसी कई झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
झंडा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के बीच बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे रवाना हुई शोभायात्रा आढ़त बाजार, मोती बाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, धामावाला राजा रोड पहुंची जहां आरती व अभिषेक किया गया। इसके बाद शोभायात्रा करीब 1:30 बजे प्रिंस चौक स्थित जैन भवन पहुंची। शोभायात्रा के दौरान महिला मंडली ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जियो और जीने दो, सत्य और अहिंसा जैसी कई झांकियों के जरिये संदेश दिए गए। जैन भवन परिसर में श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों काफी भीड़ रही। यहां मंच पर कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। इसके बाद भगवान महावीर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रवीण जैन, नेमचंद जैन, मंजू जैन, अभिनंदन जैन, संजय जैन, नीरज जैन, अनिल जैन, राकेश जैन, रवि प्रकाश जैन, अमित जैन, विवेक जैन, पंकज जैन, ऋतु जैन, कविता जैन, रेणु जैन, सुनीता जैन, अलका जैन, रचना जैन, उमा जैन, ममता जैन, रेखा जैन आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी मंजू जैन ने बताया कि महावीर जयंती के उपलक्ष्य में एक अप्रैल तक जैन मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।