{"_id":"5a95c2be4f1c1bca798bc2af","slug":"21519764158-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय में व्यापारियों का प्रदर्शन
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गांधी रोड, द्रोण चौक के पास से दशकों पुरानी दर्जन भर दुकानों को हटाने के नोटिस से भड़के व्यापारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि दुकानों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जाए। व्यापारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
उक्रांद के केंद्रीय प्रचार सचिव इमरान अहमद के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि द्रोण चौक के पास गली में दर्जनभर दुकानें हैं। पिछले चार दशकों से दुकानों पर व्यापारी काबिज हैं। सभी दुकानदार प्रॉपर्टी के मालिक को किराया देते थे, लेकिन 2014 में प्रॉपर्टी स्वामी ने दुकानों की जगह पर्यटन विभाग को दे दी। इमरान अहमद के मुताबिक पर्यटन विभाग ने जगह खाली करवाने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दर्जन भर दुकानदारों और दुकानों से जुड़े कामगारों की रोजीरोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
दुकानदारों ने कहा कि पिछले दो साल से दुकानों का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। दुकानदारों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की गुहार लगाई। इस दौरान नसीम अहमद, सरीफ अंसारी, रफीक अहमद, नसीम अहमद, शाहिद, शकील अहमद, इस्लाम, तसलीम, इकबाल खान, अनवर खान, दिलावर खान और लुकमान समेत उक्रांद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।