{"_id":"5a946d6f4f1c1bd04b8b7f09","slug":"21519676783-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वाहनों पर रोक से प्रभावित होगा कारोबार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वाहनों पर रोक से प्रभावित होगा कारोबार’
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
पलटन बाजार में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को बैठक कर कहा कि वाहनों पर प्रतिबंध लगने से कारोबार प्रभावित होगा। व्यापारी इसका पुरजोर विरोध करेंगे। वहीं, राजपुर के विधायक खजान दास ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों पर कोई भी फरमान जबरन थोपा नहीं जाएगा।
दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक उमेश अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में पलटन बाजार में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था खराब होने का ठीकरा व्यापारियों के सिर फोड़ने की कोशिश की जा रही है। जबकि, पलटन बाजार में यातायात की कोई समस्या नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि कुछ व्यापारियों ने व्यक्तिगत हितों के कारण अतिक्रमण किया है। व्यापार मंडल इसका पुरजोर विरोध करता है। व्यापार मंडल व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह करेगा।
व्यापारियों की समस्या सुनते हुए विधायक खजान दास ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। मामले में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की जाएगी। दून उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने वाहन प्रतिबंधित करने का फरमान लागू किया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। इस दौरान संतोष नागपाल, सुनील उनियाल, विजय कोहली, पार्षद विनय कोहली, सुशील अग्रवाल, सरदार अमरजीत सिंह, हरीश डोरा, सुशील, हिमांशु, बलदेव परासर आदि मौजूद थे। संचालन सुनील ने किया।