फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोस्टर से होंगे कर्मचारियों के तबादले

रोस्टर से होंगे कर्मचारियों के तबादले

Tue, 13 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
रोस्टर से होंगे कर्मचारियों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भू-सर्वेक्षण संयुक्त कर्मचारी संघ पदाधिकारियों की वार्ता सोमवार को सहायक अभिलेख अधिकारी मीनाक्षी पटवाल के साथ हुई। इनमें कर्मचारियों के तबादले रोस्टर व्यवस्था से किए जाने समेत कई मांगों पर सहमति बनी।

भू-सर्वेक्षण संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लाल सिंह रावत ने बताया कि सहायक अभिलेख अधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का शत प्रतिशत भविष्य निधि की राशि एवं अर्जित अवकाश की राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है। जिन कर्मचारियों का बकाया भुगतान लटका है उसे भी तत्काल जारी किया जाएगा। इसके अलावा स्थायीकरण एवं वार्षिक प्रविष्टियों के निस्तारण पर भी शासनादेश के अनुरूप रिपोर्ट लगाने पर सहमति बनी। भू-सर्वेक्षण संयुक्त कर्मचारी संघ के सचिव सुशील बिजल्वाण ने बताया कि वार्ता में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वर्दी भत्ता देने, स्थानांतरण नीति के अंतर्गत हरिद्वार, टिहरी के लिए कर्मचारियों का स्थानांतरण रोस्टर के अनुसार करने पर भी सहमति बनी है। इसके अलावा पेशी कानूनगो का कार्य उसी के समकक्ष अधिकारी से कराने पर सहमति बनी। प्रतिनिधिमंडल में विनोद कुमार जौहरी, राजकुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, संजय सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed