फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार गरीबों को बांटेगी 10 हजार ई-रिक्शे

सरकार गरीबों को बांटेगी 10 हजार ई-रिक्शे

Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरकार गरीबों को बांटेगी 10 हजार ई-रिक्शे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिये गरीबों का उत्थान करेगी। जल्द ही गरीबों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ई-रिक्शा कल्याण योजना शुरू कर जरूरतमंदों को 10 हजार ई-रिक्शे मुफ्त दिए जाएंगे। वह सोमवार को भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी महीने मुख्यमंत्री सुपर-100 और मुख्यमंत्री हेलो योजना शुरू होगी। महानगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता दरबार लगाए जाएंगे, जिसमें अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं को निस्तारण किया जाएगा। बहुउद्देश्यीय शिविर के साथ ही मलिन बस्तियों के लिए भी शिविर लगेगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान देहरादून महानगर के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, राजेश शर्मा, विशाल गुप्ता, डॉ.उदय सिंह पुंडीर, राजेश कांबोज, सुखबीर भटोला, सीताराम भट्ट, विनोद रागंड, विनोद शर्मा, महानगर महामंत्री आदित्य चौहान, राजेंद्र ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
निगम चुनाव के लिए कसें कमर
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं से दून नगर निगम चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर नए मतदाता बनवाने की बात कही। वहीं, आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य जल्द पूरा करने को कहा। रावत ने कहा कि आठ मार्च को महिला दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा। 18 मार्च को प्रदेश सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इसे लेकर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed