फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुविधाओं का पता नहीं, बढ़ेगा आर्थिक बोझ

सुविधाओं का पता नहीं, बढ़ेगा आर्थिक बोझ

Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सुविधाओं का पता नहीं, बढ़ेगा आर्थिक बोझ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद नगर निकायों में शामिल ग्रामीणों को हाउस टैक्स के बोझ का डर सताने लगा है। प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में शामिल होने वाले गांवों को दस साल तक हाउस टैक्स फ्री करने का आश्वासन दिया था। अप्रैल में नगर निकायों के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों के बस्ते जमा होने लगे हैं, लेकिन हाउस टैक्स फ्री करने का जीओ अभी तक जारी नहीं हो सका है। आचार संहिता लागू होने से पहले जीओ जारी नहीं हुआ तो मामला लटक सकता है।
नगर निकायों के सीमा विस्तार का प्रदेश भर में पुरजोर विरोध हुआ। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने धरने-प्रदर्शन किए। विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रदेश सरकार को नगर निकायों में शामिल होने वाले गांवों को 10 साल तक हाउस टैक्स से मुक्त रखने का आश्वासन देना पड़ा। इसके बाद ही आंदोलन थमा और सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी हुई। सरकार ने नगर निकायों में शामिल गांवों की पंचायतों के अधिकार छीनकर जनप्रतिनिधियों के बस्ते जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। देहरादून नगर निगम के सीमा विस्तार की अंतिम अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। देहरादून में 72 गांव नगर निगम में शामिल होने के बाद वार्ड संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है।
विज्ञापन

हाउस टैक्स फ्री करने का जीओ अभी तक जारी नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निगम में शामिल होने के बाद सुविधाएं कब मिलेंगी, इसका पता नहीं। हाउस टैक्स का आर्थिक बोझ प्रत्यक्ष रूप से जेब पर पड़ेगा। ग्रामीण वीरू बिष्ट के मुताबिक हाउस टैक्स के अलावा भी पानी और बिजली कनेक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। ग्रामीण इलाकों में अभी तक अधिकतम जलमूल्य 880 रुपये वसूला जाता है। शहरी क्षेत्र में मकान में टोंटी के आधार पर शुल्क लागू होगा। पानी का कनेक्शन 4300 रुपये से बढ़कर 7300 रुपये और बिजली कनेक्शन 6500 रुपये से बढ़कर 9300 रुपये हो जाएगा। दुकानों पर कामर्शियल टैक्स लागू होगा। फड़ एवं ठेली वालों के लिए पंजीकरण की अनिवार्यता हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
कोट::
नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पूर्व सरकार हाउस टैक्स फ्री करने को जीओ जारी कर देगी। नगर निकायों में शामिल ग्रामीण इलाकों को हाउस टैक्स में कितने सालों की छूट दी जाए, इसको लेकर मंथन होना है।

- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री
...........................
शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन
आरकेडिया की पूर्व उप प्रधान गीता बिष्ट ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा है। गीता बिष्ट ने कहा कि निगम में शामिल गांवों में अधिकांश आबादी गरीब, अनुसूचित, पिछड़ी जाति एवं पूर्व सैनिक परिवारों से जुड़े हैं। ग्रामीणों को हाउस टैक्स में छूट का जीओ तत्काल जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed