{"_id":"5a6ce71a4f1c1b82268b698a","slug":"21517086490-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारियों ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारियों ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
जिला न्यायालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित विधिक साक्षरता शिविर के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने रक्तदान कर गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने मौजूद लोगों रक्तदान के फायदे बताए। इस दौरान अधिवक्ताओं के साथ ही जिला जजी के कर्मचारियों व अन्य लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। दून अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने रक्तदान कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज एनएस धानिक ने दीप जलाकर किया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नौ न्यायिक अधिकारियों ने रक्तदान किया। उन्होंने मौजूद लोगों को रक्तदान के फायदे बताए। कहा कि रक्तदान के जरिये कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसके अलावा दर्जनों अधिवक्ताओं, जिला जजी के कर्मचारियों, पुलिस समेत अन्य लोगों द्वारा भी काफी संख्या में रक्तदान किया गया। दून अस्पताल की टीम ने रक्तदान कराया। जिसमें डॉ. वीके भट्ट, डॉ. वीएस पाल, डॉ. टीआर जोशी आदि शामिल थे।
....................
इन न्यायिक अधिकारियों ने किया रक्तदान
गुरुबक्श सिंह, द्वितीय अपर जिला जज/स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट
रमा पांडे, स्पेशल जज पोक्सो
विवेक द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
अनिरुद्ध भट्ट, अपर कुटुंब न्यायालय
मो. यूसुफ, प्रधान किशोर न्यायबोर्ड
अविनाश श्रीवास्तव, सिविल जज (जू. डि.)
सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम
विवेक श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
शहजाद अहमद वाहिद, चतुर्थ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट