{"_id":"5a64f2fe4f1c1b72268b5b01","slug":"21516565246-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना मेला आज से, जानिए करीब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना मेला आज से, जानिए करीब से
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
युवाओं को सेना में जाने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार से गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में सेना मेला लगेगा। मेले में सेना को करीब से देखने और सेना के अनुशासन और वीरता को समझने का मौका मिलेगा। दो दिन के इस मेले की जिम्मेदारी क्लेमेंटटाउन स्थित गोल्डन की डिविजन (14 रैपिड) को दी गई है।
गढ़ी कैंट के शहीद जसवंत सिंह ग्राउंड (पूर्व में महिंद्रा ग्राउंड) में सोमवार और मंगलवार को ‘नो योर आर्मी’ सेना मेला आयोजित किया जाएगा। सेना हर साल स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस से पहले सेना व आमजन के बीच की दूरी को पाटने के लिए सेना मेला आयोजित करती है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार आर्मी मेला का उद्देश्य युवा वर्ग में सेना के प्रति आकर्षण पैदा करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है। सैन्य बाहुल्य राज्य उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में सेना मेला का आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि राज्य में औसतन हर तीसरे परिवार से एक सदस्य सेना में शामिल है। मेले के शुभारंभ के मौके पर सैन्य बैंड की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसके अलावा सेना के जवान खुखरी डांस और स्कूलों के बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेले में सेना के अत्याधुनिक हथियार, उपकरण, टैंक, राडार आदि भी देखने को मिलेंगे।