{"_id":"5a5281c64f1c1bf41c8b4b69","slug":"21515356614-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोप में पटेल नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक, एक जनवरी को माजरा निवासी शुभम कश्यप की ब्राह्मणवाला स्थित दुकान में अज्ञात लोगों ने चोरी की थी। चोर दुकान से मोबाइल फोन और नगदी उड़ा ले गए। शुभम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए चार टीमें गठित कीं। चौकी प्रभारी बाजार के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को ब्रह्मपुरी स्थित ट्यूबवेल के पास घूम रहे तीन युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। तलाशी में उनके पास मोबाइल फोन मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने एक जनवरी को ब्राह्मणवाला स्थित एक दुकान से मोबाइल चोरी की बात स्वीकार ली।
युवकों के नाम शमशाद, मौव नौशाद और फैजान हैं। तीनों लोहियानगर, पटेल नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुभम की दुकान से चोरी हुए आठ फोन बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवकों की उम्र 24 से 27 साल के बीच है और तीनों दोस्त हैं। शमशाद दूध की डेरी में कार्य करता है। जबकि, मौव नौशाद मोटर मैकेनिक है। वहीं, फैजान दिहाड़ी मजदूरी करता है। महंगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए युवकों ने चोरी की।