{"_id":"5a4698264f1c1b4e718bbf41","slug":"21514575910-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक से होगी तीर्थनगरी में साफ सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक से होगी तीर्थनगरी में साफ सफाई
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधुनिक तकनीक से होगी तीर्थनगरी में साफ-सफाई
-- प्रशासक व डीएम देहरादून व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर
-- ईओ को निकाय की संपत्तियों का चिह्नित करने के भी दिए निर्देश
राव राशिद
ऋषिकेश।
नगर निगम के प्रशासक एवं डीएम देहरादून ऋषिकेश और निकाय में मर्ज हुई दो ग्रामसभाओं में बुनियादी ढांचे को और ज्यादा मजबूत करने पर गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई के मुकम्मल इंतजाम और संपत्तियों का चिह्नीकरण कर उनकी बाउंड्रीवाल करने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी (ईओ) महेंद्र सिंह यादव के मुताबिक डीएम एवं प्रशासन एसए मुरुगेशन ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई को आधुनिक तकनीक से करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें उन्होंने आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण व वाहनों की खरीद के लिए प्रस्ताव पेश करने को कहा है।
बताया कि प्रशासक ने निकाय कार्यालय की जर्जर हो रही बिल्डिंग को भी दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए संबंधित निजी एजेंसी के साथ कार्ययोजना को संभावित 40 वार्डों के हिसाब तैयार करने का कहा है। ईओ ने बताया कि प्रशासक ने नगर निकाय की सभी संपत्तियों की पत्रवालियां को ठीक कर मौके पर संपत्तियों का चिह्नीकरण कर उनकी बाउंड्रीवाल करने के निर्देश भी दिए हैं।
मैनपावर बढ़ाने पर चल रहा विचार
ऋषिकेश। नगर निकाय की सीमा विस्तार के बाद उसमें मर्ज हुए ऋषिकेश और वीरपुर गांव की करीब 35 हजार की आबादी को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर निकाय प्रशासन कसरत कर रहा है। इसमें मैनपावर को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी निकाय में कर्मचारियों की संख्या को नहीं बढ़ाया गया है। नगर निगम का फाइल नोटिफकेशन जारी होने के बाद इस प्रक्रिया को शुरू करने की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन
कोट्स
शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने अधीनस्थ अधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्हें साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ करने के बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। व्यस्तता के कारण ऋषिकेश आना नहीं हो पा रहा है, जल्द ही शहर आकर व्यवस्थाओं को परखा भी जाएगा।
- एसए मुरुगेशन, प्रशासक नगर निगम, ऋषिकेश एवं डीएम, देहरादून