{"_id":"5a3ab5244f1c1b001c8ba18a","slug":"21513796900-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : सहदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : सहदेव
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान को लेकर भ्रांतियां दूर करने की जरूरत : सहदेव
ब्यूरो/अमर उजाल/सेलाकुई (विकासनगर)।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस के मौके पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तेलपुरा-अटकफार्म में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में शुुुुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रमाण पत्र बांटे।
विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि लोगों को रक्तदान का महत्व समझना होगा। एक बार के रक्तदान से कई लोगों की जान बचायी जा सकती है। उन्होंने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। शिविर में 68 यूनिट रक्त जमा हुआ। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण ने कहा कि मोर्चा के सदस्य गांव-गांव जाकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करेेंगे। शिविर के आयोजन में मनु राणा, शूरवीर चौहान, रविंद्र रमोला, मंजू नेगी, कविता क्षेत्री, सुनीता गुप्ता, हरीश चौहान, यशपाल नेगी, मीता सिंह, प्रशांत गुसांई, संजय दत्त भट्ट, जसवीर राणा, विकेंद्र बिष्ट, बलबहादुर थापा, देव सिंह थापा, पवन राणा, हितेंद्र सिंह फरस्वाण ने अहम भूमिका निभाई।