{"_id":"594bed954f1c1bfb148b460c","slug":"21498148245-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर किया अतिक्रमण तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर किया अतिक्रमण तो खैर नहीं
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अब शहर के मुख्य बाजारों में दुकान स्वामियों ने सामान सड़क पर रखा तो खैर नहीं। शहर क्षेत्र में कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 12 दुकान स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही 10 ठेलियां जब्त की गई जबकि सड़क किनारे पार्क 10 चौपहिया वाहनों पर चालान चस्पा किए गए।
बृहस्पतिवार को कोतवाल एनएस बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर दुकान के बाहर सामान रखने व सड़क पर वाहन पार्क कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने गणेश बाजार, वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग सहित शहर के मुख्य बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने उन सभी दुकान स्वामियों के नाम रजिस्टर में अंकित किए, जिन्होंने दुकान का सामन बाहर सड़क पर रखा था। बाद में कोतवाली से नोटिस जारी किए गए। अभियान में एसएसआई जितेंद्र चौहान, एसआई ऋशिराम रतूड़ी, मंयक त्यागी आदि शामिल थे।
.............
दुकान के बाहर सड़क पर सामान लगाने वाले दुकान स्वामियों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से पार्क वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एनएस बिष्ट, कोतवाल, श्रीनगर।
............
पालिका के सहयोग से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
श्रीनगर। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि जल्द ही पुलिस पालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। अभियान एएसपी मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में चलाया जाएगा। इसके तहत पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।