{"_id":"5946b0114f1c1bd23c8b45b7","slug":"21497804817-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास्\nथ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया प्रभावित गांवों में पहुंची स्वास् थ्य विभाग की टीम
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के उल्टी-दस्त प्रभावित घियाकोटी और बिंदाल कोटी गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने गांव में ओआरएस के पैकेट और एंटीबायोटिक्स दवाइयां वितरित की। सीएमओ ने अब दोनों गांवों में सभी लोगों की स्थिति को सामान्य बताया है। डॉ. ने गांव के लोगों को उबला हुआ पानी पीने, बासी भोजन न करने और प्राकृतिक जल स्रोतों और घर के आसपास साफ सफाई रखने का सुझाव दिया है।
घियाकोटी और बिंदाल कोटी गांव में बीते दिन एक सप्ताह के अंतर्गत उल्टी-दस्त से एक नवजात शिशु सहित चार लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर शनिवार अपराह्न बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ से डा. श्रृजा के नेतृत्व में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम दोनों गांवों में पहुंची। तहसीलदार सुंदर लाल लेखवार भी बीते दिन से गांव में डटे हुए है। डाक्टर की टीम ने गांव में मौजूद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी की स्थिति सामान्य पाई। लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए।
सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल ने बताया कि जांच में पाया गया है कि नवजात को छोड़कर अन्य तीन लोगों की सामान्य मौतें हुए हैं। नवजात शिशु का उपचार परिजन किसी निजी डॉक्टर से करवा रहे थे। आशा कार्यकत्री और एएनएम को गांव की स्थिति में बराबर नजर रखने को कहा गया है। किसी भी तरह की समस्या होने पर गांव के लोगों को डॉक्टर का मोबाइल नंबर दिया गया है।