{"_id":"5caf9de2bdec22143a67feb9","slug":"201555013090-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगम्य मतदान केंद्र को मतदाताओं ने सराहा.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगम्य मतदान केंद्र को मतदाताओं ने सराहा.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं ने सुगम्य मतदान केंद्र को सराहा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में बनाए गए सुगम्य मतदान केंद्र की मतदाताओं ने सराहना की। इस दौरान मतदान करने पहुंचीं 86 वर्षीय प्रेमलता जायसवाल ने कहा कि संस्थान में अच्छी सुविधाएं हैं। इन सुविधाओं के चलते दिव्यांगजन बिना किसी परेशानी के मतदान कर पा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को राजपुर रोड स्थित एनआईईपीवीडी के निदेशक नचिकेता राऊत ने बताया कि संस्थान में बनाए गए मतदान केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए संस्थान के गेट से मतदान केंद्र तक ब्रेल लिपि तथा श्रवण स्थिति में मार्ग चिन्ह बनाए गए हैं। इसके अलावा तीन स्थानों पर रेडियो से भी दिव्यांगजनों को जानकारी दी जा रही थी। इसके अलावा संस्थान के प्रवेश द्वार पर पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर, ट्राईसाइकिल आदि की व्यवस्था की गई। जिसकी सहायता से दिव्यांगजनों ने बूथ तक पहुंचकर मतदान किया।
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के लिए तैनात वार्डनों ने दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहायता की। निदेशक राऊत ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 327 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।